अमृतसर, 5 जून (के.एल. जीत वालिया): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को वर्ष 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अनूप कुमार अरोड़ा ने लाहौरी गेट स्थित तरुण चुघ के कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस मौके पर राजेश मेहता, हेमंत महिरा, संजीव अरोड़ा (बिट्टू मिर्चवाला), सरबजीत सिंह शांटी तथा पूर्व पार्षद लविंदर बंटी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तरुण चुघ को शुभकामनाएं दीं और उनका मुंह मीठा करवाया।
समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तरुण चुघ ने लंबे समय से पार्टी और संगठन की निष्ठापूर्वक सेवा की है तथा उनके समर्पण और योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर नील कमल पहवा, साहिल, राजेश कुमार मन्ना, कार्तिक महाजन और संजीव शर्मा भी उपस्थित थे। सभी ने तरुण चुघ को राज्यसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।