विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने गांव टेड़ीवाला में सतलुज नदी पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा

फिरोजपुर, (राजीव कुमार, रिक्कू): फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने गांव टेड़ीवाला में सतलुज नदी पर बनाए जा रहे नदी सुरक्षा कार्यों (नॉचों) का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विधायक भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मानसून को ध्यान में रखते हुए पहले से ही आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि बाढ़ जैसी संभावित परिस्थितियों से निपटा जा सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ सुरक्षा कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है और समय रहते सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि जन-धन की सुरक्षा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *