फिरोजपुर, (राजीव कुमार, रिक्कू वाही): फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने टेंडी वाला, गट्टी रहीमे के और चूहरी वाला गांवों का दौरा कर जनसभाएं आयोजित कीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का समर्थन किया और ग्रामीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।