अमृतसर, 2 अगस्त (फुलजीत सिंह वरपाल, हरपिंदर सोनी, मनजीत सिंह मेहरा):कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मदान (मिठ्ठू) के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष हरिदेव शर्मा ने विनोद कुमार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, गोपाल नगर (अमृतसर) का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार से बेहद निराश है और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और नई नियुक्तियों से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में सरबजीत सिंह, दिनेश कुमार, पूर्व निदेशक बलबीर सिंह, तिलक राज, दानिश, लव कुमार सहित कई अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।