विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच, जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी मिलेंगी
अमृतसर, 28 अगस्त (के.एल. जीत वालिया): सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम, सेंट जूड्स स्कूल के पास, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, रतन सिंह चौक, अमृतसर में 30 अगस्त, रविवार को नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। कैंप का आयोजन श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है।
कैंप में छाती एवं फेफड़ों के रोग विशेषज्ञ डॉ. राजबीर सिंह तथा न्यूरो-साइकियाट्रिक विशेषज्ञ डॉ. गुरलीन कौर मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
डॉ. गुरलीन कौर द्वारा डिप्रेशन, सिरदर्द/माइग्रेन, नशे की लत, चिंता, नींद न आने सहित अन्य मानसिक एवं न्यूरो-साइकियाट्रिक समस्याओं की जांच और परामर्श किया जाएगा।
कैंप के दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉइड, वजन और स्पाइरोमेट्री सहित विभिन्न जांच नि:शुल्क की जाएंगी। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कृपाल आश्रम के सचिव दीपक सेठ ने बताया कि मेडिकल कैंप को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज के मार्गदर्शन में सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा मानवता की सेवा के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप, रक्तदान कैंप, मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप और अन्य जनकल्याणकारी सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस नि:शुल्क मेडिकल कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।