संत समाज और श्रद्धालुओं ने माता सुधा जी से लिया आशीर्वाद, दिनभर चला भंडारा
अमृतसर, 24 सितंबर (के.एल. जीत वालिया): पूजनीय गुरु मां सुधा जी का जन्मदिवस मंदिर परिसर में ‘गुरु वंदना दिवस’ के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता सुधा जी तथा राजेश महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, प्रधान रितेश शर्मा, कांग्रेस प्रधान अश्वनी पप्पू, प्रधान हरिदेव शर्मा, नौशहरा की सरपंच सिमरनजीत कौर, नवदीप सिंह और रविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मंदिर परिसर पहुंचे और माता जी से आशीर्वाद लिया। संत समाज की ओर से श्रद्धालुओं का मुंह मीठा करवाया गया।
पंजाब की प्रसिद्ध भजन मंडलियों ने माता सुधा जी को जन्मदिवस की बधाई दी और भजनों के माध्यम से मां का गुणगान किया। भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शहर के संत समाज से आरती देवा जी, श्री मनोज महाराज जी, मां शारदा महेश्वरी जी, इंडिया नशा विरोधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल प्रभाकर और राजेश कोंडल सहित कई संत एवं श्रद्धालु माता सुधा जी को जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे।
जन्मोत्सव के दौरान दिनभर विभिन्न प्रकार के पकवानों का भंडारा चलता रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नीरज सैनी, दीपक सैनी, प्रधान गुरमेल सिंह, बलराज सिंह, शिवा, रमेश चंद्र, शेर सिंह, देविंदर भंडारी, सुखबीर कौर, जसपाल कौर, विद्या और शरणजीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।