कनिष्का अरोड़ा ने पहले ही प्रयास में पास की UPSC सिविल सेवा परीक्षा, अमृतसर डीसी कार्यालय में सम्मानित

अमृतसर, 27 सितंबर (के.एल. जीत वालिया): कनिष्का अरोड़ा ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 को अपने पहले ही प्रयास में पास कर अपने परिवार और अमृतसर का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) में हुआ है।

इस उपलब्धि के लिए अमृतसर स्थित डीसी कार्यालय में उपायुक्त सरदार दलविंदरजीत सिंह ने कनिष्का अरोड़ा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर व्यापार विंग के प्रदेश सचिव एवं पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य शीतल जुनेजा, मास्टर कैडर यूनियन पंजाब के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक लेक्चरर गुरप्रीत सिंह रियार, नेशनल यूथ पार्लियामेंटेरियन एवं लेखिका शुभनीत कौर रियार तथा कनिष्का अरोड़ा के माता-पिता अवतार अरोड़ा और भावना अरोड़ा उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कनिष्का अरोड़ा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास करना कनिष्का अरोड़ा की मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *