सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने की अंतिम अरदास
अमृतसर, 1 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया)। अकाल सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी हरपाल सिंह रंधावा की माता श्रीमती हरभजन कौर रंधावा के निधन के बाद उनकी अंतिम अरदास में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और रंधावा परिवार के साथ दुख साझा किया। माता हरभजन कौर रंधावा हाल ही में अपने सांसारिक जीवन के स्वास पूरे कर गुरु चरणों में जा विराजी थीं।
इस अवसर पर सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने माता हरभजन कौर रंधावा की अंतिम अरदास की। धार्मिक हस्तियों ने माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में हौसला दिया। साथ ही अकाल पुरख के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करने और परिवार को इस दुख को सहन करने तथा भाणा मानने की शक्ति देने के लिए अरदास की गई।
इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, सचखंड श्री हजूर साहिब के मुख्य हेड प्रचारक ज्ञानी जंगबीर सिंह, कार सेवा खडूर साहिब वाले संत महापुरुष बाबा सेवा सिंह, पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह, गुरुद्वारा टाहला साहिब के मुख्य सेवादार बाबा दर्शन सिंह, नानक चक्क तप स्थान बाबा श्रीचंद जी के मुख्य सेवादार महंत हरि कुंभ दास, कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब वाले संत महापुरुष बाबा सतनाम सिंह, कार सेवा हजूर साहिब वाले महापुरुष बाबा बलविंदर सिंह और संत महापुरुष बाबा स्वर्णजीत सिंह सहित कई धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं।
राजनीतिक क्षेत्र से अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला, विधायक परगट सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पंजाब मीडिया टाइम्स अखबार एवं चैनल के मुख्य संपादक के.एल. जीत वालिया, पंजाब कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष सरबजीत सिंह सोनू जंडियाला, पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, हलका मजीठा के इंचार्ज भगवंत पाल सिंह सच्चर, पूर्व विधायक तरसेम सिंह डी.सी., पूर्व विधायक संतोष सिंह भलाईपुर, चेयरमैन संजीव अरोड़ा, जिला कांग्रेस अमृतसर के अध्यक्ष सौरव मित्तू, पूर्व ईओ मनमोहन सिंह, जी.एस. रंधावा, डॉ. मनजीत सिंह रंधावा, मनमोहन सिंह रंधावा और शिव करनजीत सिंह रंधावा सहित बड़ी संख्या में नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंतिम अरदास में पहुंची समूची संगत और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों का सरदार प्रेम सिंह रंधावा और हरपाल सिंह रंधावा ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में संगत की ओर से मिला प्यार, सहयोग और हौसला परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा है।