दीपावली के शुभ अवसर पर राघव खन्ना ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी श्री तरुण चुग जी से की शिष्टाचार भेंट

 

अमृतसर, 10 नवंबर ( के.एल. जीत वालिया ) : दीपावली के पावन एवं शुभ अवसर पर जिला भाजपा अमृतसर शहरी के प्रेस सचिव राघव खन्ना ने अपने बड़े भाई, अपने राजनीतिक गुरु राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी श्री तरुण चुग जी से अमृतसर स्थित उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राघव खन्ना ने श्री तरुण चुग जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की ! साथ में ही राघव खन्ना द्वारा उन्हें भाजपा अमृतसर की जिला टीम में जिले का प्रेस सचिव बनाया जाने पर श्री तरुण जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार जताया गया! राघव खन्ना ने कहा कि तरुण चुग जी का स्नेह,मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पण सदैव ही मेरे जैसे अनेकों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनका कुशल नेतृत्व और पार्टी के प्रति निष्ठा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करती है।

उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और नई उमंग लेकर आए तथा मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *