स्वदेशी जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक, मार्च 2026 में अमृतसर में होगा स्वदेशी प्रोत्साहन मेला, जनवरी में स्वदेशी रन का आयोजन

के.एल. जीत वालिया,अमृतसर:- स्वदेशी जागरण मंच, अमृतसर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मार्च 2026 के तृतीय सप्ताह में अमृतसर में स्वदेशी प्रोत्साहन मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निर्माताओं एवं एमएसएमई इकाइयों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करना है।

पंजाब राज्य में यह अपने प्रकार का एक विशिष्ट आयोजन होगा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों के प्रचार पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिले और आयातित वस्तुओं पर निर्भरता कम की जा सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक अमृतसर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में स्वदेशी रन का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में स्वदेशी भावना को मजबूत करना है।

इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. नेहा तेजपाल (पंजाब प्रांत संयोजिका) ने की। बैठक में प्रमुख रूप से सीए अमित हांडा (पंजाब प्रांत सह-संयोजक), सीए भावेश महाजन (पंजाब प्रभारी, स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन), अधिवक्ता मोहित महाजन (अमृतसर महानगर संयोजक), श्रीमती मिष्ठी अरुण (अमृतसर महिला प्रमुख), अधिवक्ता पियूष भाटिया (पंजाब प्रांत प्रचार प्रमुख), श्री दविंदर पाल सिंह (प्रभारी, व्यापारी इकाइयाँ) तथा सीए इक़बाल सिंह ग्रोवर (अमृतसर विभाग संयोजक) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *