अमृतसर (के.एल. जीत वालिया):- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने आज अपने राजनीतिक गुरु, पद्म विभूषण से सम्मानित तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली जी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अरुण खोसला ने कहा कि स्वर्गीय अरुण जेटली जी भारतीय राजनीति के एक महान स्तंभ थे, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था, लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली जी की सोच, दूरदर्शी नेतृत्व और नीतियां आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
अरुण खोसला ने बताया कि अरुण जेटली जी ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान सदैव युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें सही दिशा प्रदान की। उनकी मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही वे जनसेवा के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की शक्ति प्राप्त कर सके।
अंत में अरुण खोसला ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय अरुण जेटली जी की आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और देश उनकी द्वारा की गई अमूल्य सेवाओं को सदैव स्मरण रखे।