के.एल. जीत वालिया, अमृतसर :- एयर वेटरन वेलफेयर सोसाइटी अमृतसर (रजि.) पंजाब की ओर से छठा वेटरन डे सोसाइटी के प्रधान वेटरन निर्मल सिंह बेदी के नेतृत्व में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 130 पूर्व भारतीय वायुसेना अधिकारियों, उनके परिवारजनों तथा बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृतसर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. आशीष कुमार (सुरिंदर अस्पताल, छेहरटा) तथा डॉ. जतिंदर कौर (एम.डी.) रहे। विशेष अतिथियों में पूर्व विधायक सुनील दत्ती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव अरोड़ा, नगर निगम के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सुरिंदर सिंह, डॉ. मदान, डॉ. राकेश अरोड़ा, दुख निवारण अस्पताल से डॉ. आर.पी.एस. बोपाराए, सेवानिवृत्त एडीसी आर.सी. मुदल, पार्षद सतीश बल्लू, एडवोकेट प्रवेश चंदरा, रोमी जी, पंजाब मीडिया टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया, किडनी विशेषज्ञ डॉ. दक्ष महाजन तथा चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के चेयरमैन सेवानिवृत्त डीएसपी मेजर सिंह, फाइनेंस सेक्रेटरी एस.आर.एस. सौंद, जनरल सेक्रेटरी सुखदेव सिंह, कार्यक्रम आयोजक अनिल कुमार, पीआरओ राजीव सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एस.एस. मजीठिया एवं अमरजीत सिंह, सलाहकार बलदेव सिंह सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर 95 वर्षीय वरिष्ठतम वेटरन फ्लाइंग ऑफिसर जे.जे. सिंह, एस.एस. मजीठिया, प्रेम सिंह तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के अन्य वेटरनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध पंजाबी एंकर एवं कलाकार अमन ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थितजनों का भरपूर मनोरंजन किया।
सोसाइटी के प्रधान निर्मल सिंह बेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की सेवा एवं सम्मान सोसाइटी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डॉ. आशीष कुमार और डॉ. जतिंदर कौर ने कहा कि वे पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।

पूर्व विधायक सुनील दत्ती, संजीव अरोड़ा एवं डॉ. राकेश अरोड़ा ने कहा कि देश के पूर्व सैनिक हम सभी का गौरव हैं।
इस अवसर पर समाज सेवी अमरदीप सिंह बेदी, एडवोकेट कृष्णा देवगन, बिजली बोर्ड के जे.ई. एस.एस. संघा , जे.ई. मनजीत सिंह, रीडर राजिंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, अतुल शर्मा, सूबेदार कारज सिंह, सूबेदार लखविंदर सिंह, संजय कुमार, अखिलेश राय, मास्टर वारंट ऑफिसर पवन कुमार सहित अमृतसर की अनेक प्रमुख हस्तियां भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।