अमृतसर, 7 जनवरी (के.एल. जीत वालिया):
एस.एस.पी विजिलेंस अमृतसर रेंज श्री हरप्रीत सिंह आईपीएस के डीआईजी पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में आज राजपाल सुल्तान इंटरनेशनल गैलरी ऑफ फाइन आर्ट द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध चित्रकार राजपाल सुल्तान तथा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी एवं पूर्व कमांडेंट हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राजपाल सुल्तान ने नव-नियुक्त डीआईजी हरप्रीत सिंह को अपने हाथों से बनाई गई एक सुंदर पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में पंजाब मीडिया टाइम्स अखबार के एडिटर-इन-चीफ के.एल. जीत वालिया, समाजसेवी एन.के. पुरी, समाजसेवी नवीन जोशी और हरविंदर सिंह कंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर डीआईजी हरप्रीत सिंह ने कहा कि कला की कोई सीमा नहीं होती और इसकी खुशबू स्वतः ही पूरे विश्व में फैल जाती है।
गैलरी के सदस्यों ने कहा कि एस.एस.पी हरप्रीत सिंह को सम्मानित कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने जहां-जहां भी सेवा दी, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दी। अमृतसर में डीसीपी रहते हुए उन्होंने कई ऐतिहासिक और प्रभावी कार्य कर अपराध पर अंकुश लगाया।
