- व्यापारी वर्ग राज्य ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का भी मजबूत स्तंभ है-धालीवाल, डॉ गुप्ता, डॉ. जसबीर
- व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराया जाएगा-शीतल जुनेजा
अमृतसर, 18 फरवरी (के. एल. जीत वालिया) – पंजाब ट्रेड कमीशन के माध्यम से पंजाब सरकार ने राज्य के व्यापारी वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गठित इस कमीशन का उद्देश्य छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उद्यमियों के लिए कारोबारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में आज अमृतसर में व्यापारियों की समस्याओं के मौके पर समाधान के लिए व्यापारी कैंप और जिला स्तरीय विशाल बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य शीतल जुनेजा, जिला अमृतसर के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह कटारिया तथा हल्का ईस्ट के इंचार्ज कपिल चड्ढा की देख रेख में आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रखीं। कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर शीतल जुनेजा ने कहा कि कमीशन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यापारियों को रूटीन अनुमतियों, विभागीय क्लीयरेंस और दैनिक कारोबारी कार्यों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि वर्षों से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को मामूली मामलों के लिए भी विभिन्न विभागों के बीच भागदौड़ करनी पड़ती थी, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों व्यर्थ होते थे। अब पंजाब ट्रेड कमीशन एक समर्पित मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
विशेष रूप से उपस्थित विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि छोटे व्यापार और कारोबारी वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें ईमानदार व्यापारी कागजी कार्यवाही और अनावश्यक देरी में उलझने के बजाय अपने व्यवसाय के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कमीशन व्यापारियों के समय, श्रम और धन की बचत करेगा तथा स्पष्ट जवाबदेही के साथ समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगा।
विधायक डॉ. अजय गुप्ता और विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने भी अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी वर्ग राज्य ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का भी मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि मान सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर नगर निगम अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू, पीएसआईडीसी के चेयरमैन जसकरण बंदेशा तथा लेबर सेल के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह आहलूवालिया ने भी बैठक में भाग लिया। उन्होंने जिला स्तर पर बेहतर तालमेल, कार्यप्रणाली और व्यापारियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर बल दिया। सभी वक्ताओं ने दोहराया कि पंजाब सरकार व्यापारी वर्ग की भलाई और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक से पूर्व कर एवं आबकारी विभाग की ए.सी.एस.टी. अमृतसर-1 श्रीमती प्रगति सेठी तथा ए.सी.एस.टी. अमृतसर-2 डॉ. नवरीत सेखों ने पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन की कार्यप्रणाली तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार व्यापारिक प्रक्रियाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में भी काम कर रही है, जिससे भ्रष्टाचार और देरी की संभावनाएं कम हों।

जिला स्तरीय बैठक के दौरान विभिन्न व्यापार मंडलों और एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें श्री प्यारे लाल सेठ, सुरिंदर दुग्गल, समीर जैन, बलबीर भसीन, संदीप खोसला, शशि रंजन, कमल डालमिया, ओ.पी. बलानी, रंजन अग्रवाल, हरिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह (सब्जी मंडी), अजीत सिंह, अमित कपूर, राजेश सोही, कुलविंदर सिंह भाटिया तथा परमजीत सिंह कटारिया शामिल थे।इन प्रतिनिधियों ने व्यापारी वर्ग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को कमीशन और स्थानीय प्रशासन के समक्ष विस्तार से रखा जिनमें लाइसेंस नवीनीकरण, कर संबंधी तकनीकी अड़चनें, प्रदूषण बोर्ड की औपचारिकताएं, नगर निगम से जुड़े मुद्दे और श्रम विभाग की प्रक्रियाएं शामिल थीं। अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र और संतोषजनक समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।
जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) रोहित गुप्ता, एसडीएम अमनदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त जय इंदर सिंह, डीसीएसटी राजविंदर कौर तथा पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि श्री अरविंदर सिंह भट्टी, सचिन भाटिया, एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर, हल्का पूर्वी ट्रेडर कमीशन के चेयरमैन कपिल चड्ढा, साउथ के चेयरमैन वनीत अनेजा, अमृतसर नॉर्थ के चेयरमैन राहुल खन्ना तथा अमृतसर वेस्ट के चेयरमैन मनजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों में रमिंदर सोढ़ी, अमित कोहली, संजीव भाटिया, राजू किंग, दीपक मेहरा, राजू नागपाल, अमृतसर रिजॉर्ट एसोसिएशन के प्रधान रणजीत सिंह, अमृतसर टेंट डीलर एसोसिएशन के प्रधान हैप्पी नरूला, राजा इकबाल सिंह, जगमोहन सिंह, विशाल देवराज, राज कुमार, संजीव सहगल, रजनीश शर्मा, दीपक हांडा, सुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने इस बैठक में भाग लेकर इसे सफल बनाया। समग्र रूप से यह पहल राज्य सरकार और व्यापारी वर्ग के बीच विश्वास और संवाद की एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।