माता वीर कौर की अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित 

अमृतसर, 23 फरवरी (के.एल. जीत वालिया):प्रमुख समाज सेवी तथा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह गोल्डी गुमटाला एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर गुरजीत सिंह गुमटाला की श्रद्धेय माता स्वर्गीय माता वीर कौर जी, जिनका गत दिनों देहांत हो गया था, की अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि सभा गुरुद्वारा छेवीं पातशाही ए-बी ब्लॉक, रणजीत एवेन्यू में आयोजित की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक तथा कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और शहर की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर स्वर्गीय माता वीर कौर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक-संतप्त परिवार के साथ दुख साझा किया।

श्रद्धांजलि समारोह में विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, पूर्व विधायक डॉ. राज कुमार, वरिष्ठ नेता जगविंदर पाल सिंह जग्गा मजीठा, सुखविंदर राज सिंह लाली मजीठा, पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, युवा नेता बाबर औजला, पूर्व पार्षद अमू गुमटाला, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह, पार्षद अमरजीत सिंह, पूर्व पार्षद हरपन औजला, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, बाबा सुखविंदर सिंह भूरी वाले, वरिष्ठ नेता प्रिंस सरकरिया, पूर्व एडीसी तेजिंदर सिंह, पूर्व डीएसपी आत्माजीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह, गगनदीप सिंह भट्ठे वाले, पी.ए. अमरजीत सिंह, अरुण पुंज गुमटाला, कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सुखविंदर सिंह, मैनेजर गुरचेतन सिंह, जसकरण सिंह भुल्लर, गुरविंदर सिंह प्रधान गुमटाला, कर्मबीर सिंह गुमटाला, पूर्व सरपंच दविंदर सिंह, कर्मवीर सिंह गुमटाला, अमनदीप सिंह छीना, सुखदीप सिंह छीना, प्रभ दयाल सिंह कोटला, परमजीत सिंह कोटला, जसबीर सिंह सरपंच कोटला, हरदीप सिंह सरपंच, केवलजीत सिंह भाटिया, मनबीर सिंह खुरमणियां, मास्टर प्रदीप सिंह, प्रिंसिपल गुरसेवक सिंह, बाबा जोध सिंह, बाबा करण सिंह तथा बाबा लाभ सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित संगत ने स्वर्गीय माता वीर कौर जी की आत्मिक शांति के लिए अरदास की और उनके सरल जीवन तथा उच्च विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में परिवार की ओर से सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *