शिवरात्रि पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है-अश्वनी पप्पू

 

यू जवाहर नगर में धूमधाम से मनाया गया महा शिवरात्रि 

अमृतसर, 23 फरवरी (के.एल. जीत वालिया): नगर निगम वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आते न्यू जवाहर नगर और ग्रीन वेल्ली कॉलोनी, बटाला रोड अमृतसर में महा शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव के चरणों में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के पूर्व प्रधान अश्वनी कुमार पप्पू उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महा शिवरात्रि आस्था, विश्वास और एकता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सबके सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 16 के पार्षद संदीप शर्मा रिंका, समाजसेवी यशपाल शर्मा, अनिल टंडन, रिंकू चड्ढा, राकेश भगत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की। सभी अतिथियों ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

समारोह के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा में योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *