अजीत विद्धालय स्कूल का आठवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत् प्रतिशत रहा

 

अमृतसर, 15 अप्रैल (शाम सुंदर) –अजीत विद्धालय सी. से. स्कूल का पंजाव स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित आठवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत् प्रतिशत रहा, जानकारी देते हुए प्रि. रमा महाजन ने स्कूल के स्टाफ विद्यार्थियों औरअभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल के 154 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसके अंतर्गत तीन विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक और 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल करके स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया और अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखी, उन्होंने कहा के स्कूल का लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास है इसी उद्देश्य से स्कूल में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है, स्कूल का लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *