माझा वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू से की मुलाकात

 

अमृतसर, 15 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – अमृतसर की प्रमुख समाजसेवी संस्था माझा वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने प्रधान गुरप्रीत सिंह प्रिंस गुम्मटाला के नेतृत्व में हल्का पश्चिमी के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू से मुलाकात की।

इस अवसर पर प्रिंस गुम्मटाला ने सोसायटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वे समय-समय पर मेडिकल कैंप और आधार कैंप लगाते रहते हैं। इस दौरान सोसायटी के वरिष्ठ उप प्रधान तरसेम सिंह ने लोगों की मांगों के संबंध में बताते हुए मालांवाली गांव की आंतरिक सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बनाने की मांग की।

इस मौके पर विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने कहा कि सोसायटी द्वारा किए जा रहे अच्छे जनकल्याण कार्यों के लिए वे हर समय सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सोसायटी को समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर पंजाब मीडिया टाइम्स अखबार के एडिटर-इन-चीफ के.एल.जीत वालिया, उप प्रधान बचित्तर सिंह, जनरल सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह, सेक्रेटरी जगतार सिंह, कैशियर सरब संधू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *