शीतल जुनेजा और पवनजीत सिंह ने अमृतसर गोल्डन गेट पर मुख्यमंत्री की ‘शुक्राना यात्रा’ का भव्य स्वागत किया

 

अमृतसर (के.एल. जीत वालिया):पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई में निकाली जा रही ‘शुक्राना यात्रा’ के अमृतसर के गोल्डन गेट पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी के विधायक, सरपंच, पार्षद और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए तथा यात्रा को भरपूर समर्थन दिया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित राज्य सचिव शीतल जुनेजा और माझा ज़ोन इंचार्ज पवनजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मान की जनहितैषी नीतियों के कारण लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गोल्डन गेट पर उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि माझा क्षेत्र के लोग आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

नेताओं ने फूलों की वर्षा और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सचिन भाटिया, वनीत अनेजा (चेयरमैन, हलका दक्षिणी), रोहित कुमार, नरेंद्र दत्ता, मनजीत सिंह, सन्नी, गुरप्रीत सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *