श्री दुर्गियाना तीर्थ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

अमृतसर, 24 जून (उप्पल): श्री दुर्गियाना तीर्थ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। यह धार्मिक आयोजन श्री दुर्गियाना कमेटी के अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी कांता चावला तथा महासचिव अरुण खन्ना के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी के दुग्ध अभिषेक से हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे श्रृंगार आरती तथा 9 बजे हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

 

शाम को पवित्र सरोवर में 6 बजे नौका विहार कराया गया। इसके उपरांत 7:15 बजे संध्या आरती तथा 7:30 बजे श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य महाआरती संपन्न हुई।

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भजन-कीर्तन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं तथा लंगर-प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

 

इस अवसर पर प्रो. लक्ष्मी कांता चावला और अरुण खन्ना ने शहरवासियों को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए आगे आकर योगदान देना चाहिए, ताकि सनातन संस्कृति और उसके आध्यात्मिक संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *