स्वर्णकार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध : दलबीर सिंह टोंग

स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन चंदन लूथरा की अध्यक्षता में पहली बैठक, सुरक्षा और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

ब्यास, 1 अगस्त (संदीप सिंह राजू, फुलजीत सिंह वरपाल):

हलका बाबा बकाला साहिब में स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन चंदन लूथरा की अध्यक्षता में स्वर्णकार समाज की पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्वर्णकार व्यापारियों ने भाग लिया और अपने व्यापार तथा सुरक्षा से संबंधित मुद्दे प्रशासन के समक्ष रखे।

इस अवसर पर विधायक दलबीर सिंह टोंग, डीएसपी बाबा बकाला सुखपाल सिंह, एसएचओ ब्यास इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में स्वर्णकार समाज की सुरक्षा, पुलिस के साथ समन्वय और व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से विधायक दलबीर सिंह टोंग को अवगत कराया।

विधायक दलबीर सिंह टोंग ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और स्वर्णकार समाज की सभी जायज़ मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके लिए अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने चेयरमैन चंदन लूथरा को नई जिम्मेदारी संभालने पर सम्मानित भी किया।

स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन चंदन लूथरा ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज की प्रत्येक जायज़ समस्या को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाकर उसका शीघ्र समाधान करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

बैठक के अंत में स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज की ओर से विधायक दलबीर सिंह टोंग को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सुरिंदर कुमार लूथरा, राजिंदर कुमार लूथरा, अमित लूथरा, दीपक वर्मा, संदीप वर्मा, गुरदेव सदियोड़ा, रविंदर सिंह सदियोड़ा, इकबाल सिंह सदियोड़ा, दविंदर सिंह सदियोड़ा, अमन सूरिया, संदीप कुमार, सोनू धुन्ना, जगजीत सिंह भोला, हरप्रीत सिंह बिट्टा, राकेश कुमार, अश्वनी, जसवंत सिंह लाडा, रजवंत सिंह सोनी, जसविंदर सिंह साब, हरदीप सिंह, शिवपाल सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, निरंजन सिंह, आकाशदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *