अमृतसर, 29 जुलाई ( हरपिंदर सोनी ): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सलिल कपूर अपने नए पद की सेवा संभालने के बाद आज जिला कोर कमेटी व जिला टीम के सदस्यों के साथ श्री दुर्ग्याणा मंदिर और सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब व केन्द्रीय भगवान श्री वाल्मीकि मंदिर, हाथी गेट में नतमस्तक होने पहुँचे, जहां उन्होंने प्रभु के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री दुर्ग्याणा मन्दिर में श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्षा प्रो. लक्ष्मीकांता चावला व महामंत्री अरुण खन्ना व बाकी सदस्य ने सलिल कपूर को श्री दुर्ग्याणा मंदिर का स्मृति-चिन्ह व सिरोपा देकर सम्मानित किया।
इसके उपरंत सलिल कपूर अपने साथियों सहित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा देश व प्रदेश की शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की। अपने धार्मिक दौरे के दौरान वे केंद्रीय मंदिर भगवान श्री वाल्मीकि जी भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

सलिल कपूर द्वारा धार्मिक स्थलों पर दर्शन के दौरान भाजपा नेतृत्व द्वारा श्री गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में चलाए गए ‘दीप प्रज्ज्वलन’ अभियान के तहत जिला कोर कमेटी व जिला टीम के सदस्यों के साथ केन्द्रीय मंदिर भगवान श्री वाल्मीकि जी में पहुँच कर दीप प्रज्वलित किए तथा गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सलिल कपूर ने इस अक्सर पर सभी शहरवासियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुरु पूर्णिमा तथा श्री गुरु रविदास जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अपने अपने गुरु जी तथा संत रविदास जी द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर की पवित्र धरती से आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारियों की शुरुआत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना मेरी तथा मेरी टीम की मुख्य प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, डॉ. राम चावला, संजीव खन्ना, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, बख्शी राम अरोड़ा, रीना जेटली, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, जिला महासचिव मनीष शर्मा व संजीव कुमार, बलदेव राज बग्गा, मोहित महाजन, ओम प्रकाश अनार्य, प्रतीक कपूर, सरबजीत सिंह शंटी, मनिंदर सिंह ठेकेदार, शक्ति कल्याण, पार्षद गौरव गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद श्रुति विज, राजेश मेहता, गौतम अरोड़ा, कवलजीत सिंह सन्नी, राजीव अरोड़ा, यशपाल शोरी, सुधीर श्रीधर, डॉली भाटिया, मोनिका श्रीधर, कर्ण कपिला, मनीष सेठ, निलेश, अंशु सूरी आदि सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।