ट्रेनिंग सेशन के दौरान पार्टी नेताओं को अभियान के विभिन्न पहलुओं की दी जानकारी
बटाला, 22 सितंबर (बलविंदर भल्ला)। पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक शैरी कलसी ने ‘मान के मुनाफे’ अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए रणनीति तैयार की। इस दौरान आयोजित ट्रेनिंग सेशन में पार्टी नेताओं को अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर गुरदासपुर जिला परिषद के जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मनदीप सिंह गिल सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थानीय शिव कुमार बटालवी ऑडिटोरियम में बातचीत के दौरान विधायक शैरी कलसी ने बताया कि मान सरकार की ओर से किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए घर-घर जाकर पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को पंजाब सरकार की ओर से पूरी की गई गारंटियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि मान सरकार ने जनहित में ऐसे कई कार्य भी किए हैं, जिनकी पहले कोई गारंटी नहीं दी गई थी। उनके अनुसार, सरकार ने समाज के सभी वर्गों के हित में विभिन्न विकास कार्य किए हैं।

शैरी कलसी ने कहा कि इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी पहलों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार के कार्यों की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचाई जाएगी और पंजाब के विकास तथा जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों के बारे में उन्हें अवगत कराया जाएगा।
विधायक ने पार्टी के सभी नेताओं से अपील की कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को पंजाब सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याण से जुड़े कार्यों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दें।