शाइनरोड इंडिया ने अमृतसर में आयोजित किया ‘द आर्ट ऑफ गॉरमेट–बेकरी सेमिनार’

 

अमृतसर, 21 सितंबर (श्याम सुंदर)। शाइनरोड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अमृतसर के ताज स्वर्ण में ‘द आर्ट ऑफ गॉरमेट–बेकरी सेमिनार’ का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार में बेकरी उद्योग से जुड़े पेशेवरों, शेफ, डीलरों और कारोबारी भागीदारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ, वाइस प्रेसिडेंट–सेल्स और विभिन्न विभागों के प्रमुखों सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी के हेड शेफ और चाइनीज शेफ ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आधुनिक बेकरी एवं खाद्य क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों और प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की।

सेमिनार के दौरान नवीनतम बेकरी उत्पादों, नई तकनीकों, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और उद्योग में बदलते रुझानों को प्रस्तुत किया गया। इससे प्रतिभागियों को उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ कारोबार के नए अवसरों के बारे में जानने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का सफल प्रबंधन शाइनरोड की स्थानीय टीम की ओर से किया गया, जिसकी अगुवाई पलविंदर सिंह ने की। उनकी टीम के प्रयासों से सेमिनार का आयोजन सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम को क्षेत्र के बेकरी कारोबारियों और व्यापारिक भागीदारों की ओर से अच्छा ​​प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम के दौरान नवाचार, गुणवत्ता, ग्राहकों के साथ बेहतर संपर्क और बेकरी उद्योग के निरंतर विकास पर विशेष जोर दिया गया।

अंत में शाइनरोड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने और इसे सफल बनाने के लिए सभी ग्राहकों, डीलरों, शेफ और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *