पवन भार्गव, फगवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला जी तथा युवा भाजपा के प्रमुख नेता नितिन चड्ढा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर अरुण खोसला और नितिन चड्ढा ने कहा कि नितिन नवीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देशभर में और अधिक सशक्त होगी तथा संगठनात्मक ढांचे को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई नेतृत्व क्षमता के अंतर्गत पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ देश व समाज की सेवा करेंगे।

नितिन नवीन जी ने बधाई देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा के कारण ही पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है। उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश में पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।