एयर वेटरन सोसायटी द्वारा जे.ई. अरविंदर पाल सिंह संघा सम्मानित

के.एल. जीत वालिया,अमृतसर:- इंजीनियर अरविंदर पाल सिंह संघा, जे.ई. एवं अध्यक्ष इंटक सब-अर्बन सर्कल, अमृतसर को बिजली बोर्ड में आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए वेटरन डे के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित करते हुए अमृतसर के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. आशीष कुमार (सुरिंदर अस्पताल) तथा एयर वेटरन सोसायटी अमृतसर के अध्यक्ष निर्मल सिंह बेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियर अरविंदर पाल सिंह संघा ने अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए आम लोगों को समयबद्ध और बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं, जो सराहना के योग्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *