दिवंगत पत्रकार हरजीत सिंह ग्रेवाल को विभिन्न हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

अमृतसर, 12 जनवरी (पंजाब मीडिया टाइम्स टीम):अमृतसर के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरजीत सिंह ग्रेवाल के निधन पर उनकी अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि समारोह गुरुद्वारा बाबा दर्शन सिंह जी कुल्ली वालों में श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों, कर्मचारी यूनियनों एवं पत्रकार संगठनों से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय हरजीत सिंह ग्रेवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

समारोह के दौरान विभिन्न संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ग्रेवाल परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस अवसर पर पंजाबी लोक चैनल की ओर से 4 लाख रुपये, प्रेस क्लब अमृतसर की ओर से लगभग 1 लाख रुपये, भाजपा नेता अक्षय शर्मा द्वारा 1 लाख रुपये, हलका पश्चिमी के नेता कमल कुमार द्वारा 50 हजार रुपये, हरप्रीत गिल कनाडा( पूर्व ब्यूरो चीफ अजीत) द्वारा 11 हजार रुपये, अमृतसर कैमरामैन एसोसिएशन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा परिवार को 2500 रुपये मासिक पेंशन, सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह जी द्वारा 11 हजार रुपये, रौनक पंजाब चैनल कनाडा की ओर से 11 हजार रुपये, एसआई दलजीत सिंह द्वारा 5 हजार रुपये तथा अन्य अनेक समाज सेवियों एवं पत्रकार साथियों द्वारा भी ग्रेवाल परिवार को आर्थिक सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में पंजाबी लोक चैनल के सीईओ जगदीप सिंह थल्ली, सांसद गुरजीत सिंह औजला, भाजपा हलका उत्तरी के इंचार्ज अक्षय शर्मा, हलका पश्चिमी के वरिष्ठ नेता कमल कुमार, आप नेता अरविंदर भट्टी, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, जनरल सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह, समाजसेवी सोनू जंडियाला, सरबजीत हैरी, एसआई दलजीत सिंह, काउंसलर सतीश बल्लू, अकाली दल की नेता जगरीप कौर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

इसके अलावा प्रेस क्लब अमृतसर के प्रधान राजेश गिल, जनरल सेक्रेटरी जसवंत सिंह जस, वाइस प्रधान विपन राणा, जनरल सेक्रेटरी मनिंदर सिंह मोंगा, कैशियर कमल किशोर पहलवान, सेक्रेटरी राजीव शर्मा व सतीश शर्मा, प्रेस क्लब के प्रवक्ता परमबीर सिंह औलख, दैनिक समाचार पत्र पंजाब मीडिया टाइम्स के संपादक के.एल.जीत वालिया,पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह पट्टी, शहीद भगत सिंह जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान रणजीत सिंह मसोण, रमिंदर पाल सिंह, प्रेस क्लब छेहर्टा के प्रधान सरवन सिंह रंधावा, जितेंद्र बेदी, जोगा सिंह, जितेंद्र सिंह, पत्रकार सदन के प्रधान जोगिंदर पाल सिंह कुंदरा, अमन माहल, धर्मबीर सिंह लाली गिल, साहिल कुमार, एस. मणि,नितिन कुमार, धर्मिंदर औलख, हरदीप सिंह खीवा, पंकज शर्मा, ललित शर्मा, मनजिंदर सिंह, विशाल शर्मा लक्की, राज कुमार बबलू, अजय कुमार, अक्षय कुमार, कुलविंदर सिंह, प्रदीप अरोड़ा, विशाल शर्मा (सभी पत्रकार), अधिवक्ता कृष्णा देवगन, डीपीआई पार्टी के वाइस प्रधान पंजाब सतनाम सिंह, पंजाब यूथ प्रधान रोहित पासी तथा जिला प्रधान रोशन लाल विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि समारोह में सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय हरजीत सिंह ग्रेवाल के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें एक निडर, निष्पक्ष और जनहितैषी पत्रकार बताया तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सभी ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारिता जगत ने एक सशक्त आवाज़ खो दी है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *