सीवरमैन वेलफेयर यूनियन ने मनाई लोहड़ी
अमृतसर, 13 जनवरी (के. एल. जीत वालिया):सीवरमैन वेलफेयर यूनियन की ओर से अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा सोनू के नेतृत्व में लोहड़ी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह भाटिया तथा जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर अतिथियों ने यूनियन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के त्योहार समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन के प्रधान सुरिंदर शर्मा सोनू ने आए हुए सभी अतिथियों और साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सीवरमैन वेलफेयर यूनियन सदैव कर्मचारियों की भलाई, उनके अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में नया जोश और उत्साह भरने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर प्रधान जोनी हंस, चेयरमैन दीपक मट्टू, वाइस चेयरमैन सुनील कुमार, वाइस प्रधान गोल्डी, बलदेव सिंह वडाली, संरक्षक अशोक हंस, जनरल सेक्रेटरी मनदीप वडाली, सन्नी शेरगिल, गुलशन कुमार, अर्जुन, हरी हंस, गुलजार सिंह, विजय कुमार, साहिल, साजन, हरप्रीत और जजबीर सहित कई अन्य साथी भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पारंपरिक तरीके से लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की गई, मिठाइयां वितरित की गईं तथा लोकगीतों से वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया गया। नेताओं ने कहा कि यूनियन भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सामूहिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करती रहेगी।
इस मौके पर सुरिंदर शर्मा सोनू ने सभी विशिष्ट अतिथियों और एसोसिएशन के सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया।