हजारों की संख्या में देश विदेश से भाटिया परिवार के लोग यहां पर आकर हुए नतमस्तक व पूर्वजों से लिया आशीर्वाद
अमृतसर, 15 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) :- बैसाखी के उपलक्ष्य में 13 14 अप्रैल को हर साल की तरह भाटिया बिरादरी की जाथेरे गांव बलबावा में मेला लगा!
जहां पर हजारों की संख्या में देश-विदेश से भाटिया बिरादरी के परिवार के सदस्यों अपने बच्चों के साथ यहां पर आकर हुए नतमस्तक व पूर्वजों से लिया आशीर्वाद!यहां पर 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए लंगर का प्रबंध किया गया!
मंदिर के महंत सरवन दास जी ने कहा कि यहां पर जो भी मन्नत मांगों, वह पूरी होती है *हमें भी वहां जाकर अपने पूर्वजों से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, यहां पर आकर जो मानसिक शांति मिले वह शब्दों में बयान नहीं की जा सकती.