कचहरी परिसर में वकीलों द्वारा श्री परशुराम जयंती मनाई गई : एम.के .शर्मा
अमृतसर, 18 अप्रैल (के.एल.जीत वालिया)-अमृतसर की जिला कचहरी परिसर में भगवान परशुराम जी की जयंती ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.के.शर्मा की अध्यक्षता में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अमृतसर बार एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह पनसेर ने सभी वकीलों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी की बताई शिक्षाओं को अपनाना चाहिए।एडवोकेट विष्णु शर्मा ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय का विरोध किया। एडवोकेट एम.के शर्मा ने कहा कि अगली बार प्रदेश की सभी कचहरियो में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण के दिशा निर्देशों पर प्रतिष्ठित वकीलों को भी सम्मानित करते हुए संस्था का भी विस्तार किया जाएगा। इस मौके ए. बी ए. के उपप्रधान राजदीप घुम्मन,सचिव विक्की मेहरा,जॉइंट सेक्टरी सौरभ शर्मा ,खजांची एडवोकेट राकेश शर्मा,वकील संदीप शर्मा,अंजू शर्मा रीतू कुमार को भी सम्मानित किया गया।