पंजाब में अब ‘आप’ के राजनीतिक अंत की शुरुआत हो चुकी है- गगनदीप भकना

 

अमृतसर, 24 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के राजनीतिक सलाहकार गगनदीप सिंह भकना ने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब आम आदमी पार्टी के पतन की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप, विधायक और सांसद ही पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएं, तो समझ लेना चाहिए कि पार्टी का राजनीतिक रूप से अंत शुरू हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी तानाशाही तरीके से चल रही है और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सारी शक्तियां अपने हाथों में केंद्रित कर रखी हैं।

गगनदीप भकना ने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में केजरीवाल किसी भी नेता की नहीं सुन रहे, जबकि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब ‘आप’ के राजनीतिक अंत की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि अब लोग शिरोमणि अकाली दल बादल को ही अपनी हमदर्द और जनता से जुड़ी पार्टी मान रहे हैं और बड़ी संख्या में उससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनना तय है।

भकना ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई थी, लेकिन उसने अपने किए वादे पूरे नहीं किए। इसी कारण पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी इस सरकार से किनारा करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *