अमृतसर, 27 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – अमृतसर के प्रसिद्ध पुष्टि मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, मजीठा रोड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल ऑब्स्ट्रक्टेड इनगुइनल हर्निया मरीज का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया। मरीज श्री मदन लाल, जो लंबे समय से हर्निया की समस्या से जूझ रहे थे, पहले भी दो बार ऑपरेशन करवा चुके थे, लेकिन उन्हें पूरी तरह राहत नहीं मिली और हर्निया दोबारा हो गया था।
मदन लाल ने अमृतसर के कई अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। आखिरकार वे पुष्टि मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे, जहां अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज उप्पल और डॉ. साहिल शर्मा की अगुवाई में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पूरी जांच के बाद उनका जटिल हर्निया ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया।
डॉक्टरों ने अत्यंत सावधानी और आधुनिक तकनीक के साथ सर्जरी कर मरीज को पूरी तरह स्वस्थ किया और स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज की स्थिति अब पूरी तरह ठीक है और वे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।
इस अवसर पर मरीज मदन लाल ने पुष्टि अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और पूरे स्टाफ का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें यहां केवल इलाज ही नहीं, बल्कि एक नया जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि कई जगहों से निराश होने के बाद पुष्टि अस्पताल ने उन्हें आशा दी और पूरी तरह स्वस्थ करके घर भेजा।
इस मौके पर डॉ. साहिल शर्मा, डॉ. राघव महाजन, डॉ. बी.एस. भगू सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपस्थित रहे। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों को सही समय पर सही इलाज मिलना बहुत जरूरी है और पुष्टि अस्पताल हमेशा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।