हर हर बाला जी” मुहिम के तहत हर घर तक पहुंच रही भक्ति की ज्योति

 

अमृतसर, 27 अप्रैल (के.एल. जीत वालिया) – श्री राम प्रिय मेहंदीपुर बाला जी सेवा परिवार (रजि.) अमृतसर की ओर से “हर हर बाला जी” मुहिम के तहत हर घर में श्री बाला जी महाराज की ज्योति जलाकर निशुल्क संकीर्तन करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

संस्था के प्रतिनिधि मणिकरण ढल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत हर सनातनी परिवार के घर श्री बाला जी महाराज की ध्वजा लगाने का कार्य भी शुरू किया गया है। यह पावन ध्वजा राजस्थान स्थित श्री मेहंदीपुर बाला जी धाम से लाई गई है।

उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु अपने घर पर ध्वजा लगवाना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। श्री बाला जी महाराज की कृपा से यह सेवा पूर्ण रूप से निशुल्क की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *