अमृतसर, 24 मई (के. एल. जीत वालिया) – हाल ही में कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए स.कमलदीप सिंह राणा वेरका आज अपने समर्थकों और साथियों सहित हल्का पूर्वी की विधायक मैडम जीवन ज्योत कौर से विशेष मुलाकात करने उनके निवास स्थान पहुंचे।
इस दौरान बेहद सौहार्दपूर्ण और आत्मीय माहौल में चाय की चुस्कियों के साथ आने वाले समय की राजनीतिक रणनीतियों, पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने तथा इलाके के सर्वांगीण विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विधायक जीवन ज्योत कौर ने कहा कि राणा वेरका और उनके साथियों के पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को हल्का पूर्वी में नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी की सोच जनहित और विकास केंद्रित है तथा सभी नेता मिलकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी लीगल विंग माझा ज़ोन के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल सिंह निज्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।