सीनियर कांग्रेसी नेता नरेंद्र सिंह तुंग को बड़ी जिम्मेदारी, जिला कांग्रेस कमेटी एससी डिपार्टमेंट अमृतसर शहरी के चेयरपर्सन नियुक्त

अमृतसर, 24 मई (के.एल. जीत वालिया) – पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पार्षद नरेंद्र सिंह तुंग को पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं, लंबे राजनीतिक अनुभव, ईमानदार छवि तथा कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत सीधा संपर्क को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी एससी डिपार्टमेंट अमृतसर शहरी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र सिंह तुंग को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह अपनी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव के दम पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह तुंग ने पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण भावना के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मजबूत यूनिटों का गठन कर कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों के साथ जोड़ा जाएगा।नरेंद्र सिंह तुंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर काम करती आई है और आगे भी आम लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *