दुग्गल ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

अमृतसर, 4 जून (के.एल. जीत वालिया):केमिस्ट एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल जिला अमृतसर के प्रमुख पदाधिकारी सुरिंदर दुग्गल ने शेर-ए-पंजाब एवेन्यू, न्यू ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड स्थित शिवाला वर्मी वाला मंदिर में माथा टेका।

 

एकनूर सेवा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित साप्ताहिक धार्मिक कार्यक्रम में सुरिंदर दुग्गल अपनी पत्नी तथा मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ शामिल हुए और पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।

 

कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन और सरबत के भले की कामना के साथ आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरिंदर दुग्गल ने कहा कि व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर भगवान का स्मरण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम लोगों को परमपिता परमात्मा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

मुख्य सेवादार आशा रानी और अरविंदर वड़ैच ने सुरिंदर दुग्गल द्वारा समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता तथा धार्मिक कार्यों में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें और अन्य अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर निर्माण कार्यों में सहयोग देने के आश्वासन के लिए उनका विशेष धन्यवाद भी किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान युवाओं और महिलाओं ने विभिन्न धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

 

इस अवसर पर लवलीन वड़ैच, जतिंदर अरोड़ा, सुरिंदर शर्मा, अश्वनी शर्मा, सुधा शर्मा, सन्नी गिल, ज्योति, बीर सिंह, अश्वनी कुमार, पवित्रजोत, मोहित, भावना, रेनू, सैम सभरवाल, एस. ईशु, विशाली, मुन्ना, कनिका शर्मा, करण, कविश, आकाश, अमन, मुकुल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *