सुखजिंदर सिंह ने जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, अमृतसर का पदभार संभाला

 

अमृतसर, 2 जुलाई (के.एल. जीत वालिया): पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत सुखजिंदर सिंह ने आज जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, अमृतसर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद सुखजिंदर सिंह ने कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध ढंग से लागू करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबंधित सेवाएं बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।पदभार ग्रहण समारोह के दौरान महिंदर अरोड़ा (खाद्य आपूर्ति अधिकारी, अमृतसर), मीनू शर्मा (खाद्य आपूर्ति अधिकारी, रैया), विकास शर्मा (सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी, तरसिक्का), सौरव महाजन (सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी, जंडियाला), गौरव शर्मा (सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी, मजीठा), विशाल कुमार (निरीक्षक), रमनजोत सिंह (निरीक्षक) सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने नए जिला नियंत्रक को विश्वास दिलाया कि वे विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनता को बेहतर और सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरा सहयोग देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *