गुरदासपुर, 13 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिंदिया के नेतृत्व में गुरदासपुर में महिला कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना तथा बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिंदिया ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब बेटियों को शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार और समाज में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए केक काटकर खुशियां मनाई गईं। उपस्थित महिलाओं ने बेटियों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का भी संकल्प लिया।
बैठक में महिला मोर्चा की महामंत्री रेणु बाला, उपाध्यक्ष अंजू, उपाध्यक्ष रजवंत कौर, कार्यकारिणी सदस्य भट्टी जी, रूपिंदर कौर, कमला देवी, सुषमा, मोनिका और परमजीत कौर (पम्मी) सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।