स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड (अमृतसर दक्षिण) के चेयरमैन परमजीत सोनू ने धंजल और ढोट से की मुलाकात

 

नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी हाईकमान का जताया आभार, जनसेवा का लिया संकल्प

अमृतसर, 21 जुलाई (फुलजीत सिंह वरपाल, मनजीत सिंह):आम आदमी पार्टी के नव-नियुक्त स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड, अमृतसर दक्षिण के चेयरमैन परमजीत सिंह सोनू ने अमृतसर में पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन सरबजोत सिंह धंजल तथा लोकसभा प्रभारी एवं पार्षद जरनैल सिंह ढोट से मुलाकात की।

इस अवसर पर सरबजोत सिंह धंजल और जरनैल सिंह ढोट ने परमजीत सिंह सोनू का मुंह मीठा करवाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनू पार्टी को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने तथा जनता से सीधा संपर्क बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

परमजीत सिंह सोनू ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, जिला अध्यक्ष सरबजोत सिंह धंजल, लोकसभा प्रभारी जरनैल सिंह ढोट, अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर तथा पूरी पार्टी नेतृत्व का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अमृतसर दक्षिण में पार्टी संगठन को और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

परमजीत सिंह सोनू ने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाकर आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में एक बार फिर जनता का विश्वास प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *