भाजपा नेता मनजीत सिंह ने कंवरबीर सिंह मंजिल को किया सम्मानित

भाजपा अमृतसर देहाती-2 का अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

अमृतसर, 21 जुलाई (फुलजीत सिंह वरपाल):भारतीय जनता पार्टी के बीसी विंग मोर्चा के पूर्व सचिव एवं अमृतसर दक्षिण के वरिष्ठ भाजपा नेता मनजीत सिंह ने कंवरबीर सिंह मंजिल को भाजपा अमृतसर देहाती-2 का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर मनजीत सिंह ने कंवरबीर सिंह मंजिल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक मेहनती, जमीनी स्तर से जुड़े और समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंजिल के नेतृत्व में भाजपा अमृतसर देहाती-2 में और अधिक मजबूत होगी तथा पार्टी संगठन को नई गति मिलेगी।

 

मनजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखने के लिए सभी नेता मिलकर कार्य करेंगे।

 

उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण पंजाब में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी।

 

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पार्टी को और मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *