गुरुद्वारा अंगीठा साहिब, निक्के घुम्मण में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब बोर्ड के चेयरमैन डॉ. विजय सतबीर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत

अमृतसर, 27 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):
तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. विजय सतबीर सिंह ने गुरुद्वारा अंगीठा साहिब, निक्के घुम्मण में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख संत बाबा बुद्ध सिंह तथा एडवोकेट लोकदीप सिंह ने डॉ. विजय सतबीर सिंह का सिरोपा और दुशाला भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ आए अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया तथा गुरुद्वारा साहिब की धार्मिक परंपराओं और सेवा भावना के बारे में जानकारी साझा की गई।

अपने संबोधन में डॉ. विजय सतबीर सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा अंगीठा साहिब में मत्था टेककर उन्हें आध्यात्मिक शांति और अपार आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान डॉ. विजय सतबीर सिंह के साथ आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भी संत बाबा बुद्ध सिंह और एडवोकेट लोकदीप सिंह द्वारा सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में संगत ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *