गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन

गौ संरक्षण कानूनों को सख्ती से लागू करने और गौशालाओं को आर्थिक सहायता देने की मांग

अमृतसर, 27 जुलाई (के.एल. जीत वालिया):
“गौ सम्मान आह्वान अभियान” के बैनर तले विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण की मांग उठाई।

यह कार्यक्रम करतार नगर, छेहरटा के आरती देवा जी के संरक्षण तथा समाजसेवी सतीश बल्लू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता एकत्र हुए और “गौ माता की जय” के नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) रूपिंदर पाल सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य में गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, आवारा पशुओं के लिए पर्याप्त गौशालाओं का निर्माण करने तथा गौ संरक्षण संबंधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि बेसहारा गौवंश की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर संत हरि नारायण गिरि जी, इस्कॉन मंदिर वृंदावन गार्डन के प्रतिनिधि, पंकज देवेसर, अरविंद शर्मा (गौ रक्षक), पार्षद सुनीता शर्मा, पार्षद रजनी शर्मा, रमन रम्मी, डॉ. रोहन मेहरा, विनय वशिष्ठ, अनिल कुमार दारा, दीपक देवगन, एडवोकेट कृष्णा देवगन, मास्टर तरसेम लाल, रमन पंडित, अजय कुमार, अभिषेक आभी, सुमित शास्त्री जी, बलविंदर बिल्लू जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सभ्यता और कृषि व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है तथा इसके बिना भारतीय समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने युवाओं से गौ सेवा और गौ संरक्षण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समाजसेवी सतीश बल्लू ने बताया कि अभियान के अगले चरण में 27 अक्टूबर 2026 को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी गौ माता के सम्मान और सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो देशभर के गौ सेवक आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *