पुष्टी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल मजीठा रोड में मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएँ

अमृतसर, 30 नवंबर (के. एल. जीत वालिया) – स्थानीय मजीठा रोड पर आज पुष्टी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया गया। इस अस्पताल में मरीजों के लिए एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियों का उपचार उपलब्ध होगा और अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएँ प्रदान करेंगे।

डॉ. साहिल शर्मा ने बताया कि पुष्टी अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के भीतर ही एक्स-रे, ईसीजी, ईईजी, एन.सी.एस., लैबोरेटरी आदि की आधुनिक सुविधाएँ स्थापित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में अमृतसर के प्रसिद्ध दिमाग और रीढ़ की हड्डी के रोगों के विशेषज्ञ सर्जन डॉ. पंकज उपल, डॉ. विनोद उपल, डॉ. नेहा उपल, इसके अलावा हड्डियों, स्त्री रोग, पेट और जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. पंकज उपल, जो पहले सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में सेवाएँ दे चुके हैं और वर्तमान में श्री गुरु रामदास अस्पताल वल्ला में न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं, ने बताया कि नए अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस ऑपरेशन थिएटर, आई.सी.यू. आदि की विश्व स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं।इस अवसर पर डॉ. साहिल शर्मा, एम.ओ. डॉ. पंकज, दीपक शर्मा, शिवानी शर्मा, बलजिंदर सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *