
अमृतसर, 2 दिसंबर (के. एल. जीत वालिया) –आज हॉल बाज़ार स्थित जामा मस्जिद खैरुद्दीन में बंगाली जलसा कमेटी की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी जलसा-ए-सीरतुन्नबी का 20वां सालाना जलसा आयोजित किया गया। जलसे में देश–दुनिया की खुशहाली के लिए विशेष दुआ करवाई गई।इस मौके पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रधान माणिक अली विशेष तौर पर पहुंचे। कमेटी सदस्यों की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सैफुद्दीन हाजी, जाकिर, छोटू भाई, नासिर, अलाउद्दीन, मुनीर, मीनाल, बकर हाजी, सनवर, अली हाजी, मोफिज भाई, सरीफ, सुब्हान सहित मुस्लिम भाईचारे से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
समागम में काउंसलर गौरव गिल, काउंसलर विकास सोनी, रवि नंदा सुनियारा प्रधान, खुर्शीद अहमद, दानिश कलीम, राजू, गुलफार, माजिद, मुख्तार अली आदि भी विशेष तौर पर शामिल हुए।सभी मेहमानों ने अपने विचार रखते हुए इस भव्य जलसे के सफल आयोजन के लिए प्रबंधकों को बधाई दी।
