सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर केक काटकर भगवंत पाल सिंह सचर को दी जन्मदिन की बधाई
अमृतसर, 6 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष स. परगट सिंह और पार्टी की वरिष्ठ कांग्रेस लीडरशिप की ओर से जिला अमृतसर कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष एवं मजीठा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भगवंत पाल सिंह सचर का जन्मदिन दिल्ली में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भगवंत पाल सिंह सचर को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने सचर के साथ विचार-विमर्श करते हुए पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल को लेकर भी चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह, भारत भूषण आशु, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह कांगड़, सुखपाल सिंह भुल्लर, इंदरबीर सिंह बुलारिया, गुरकीरत सिंह कोटली, अंगद सिंह सैनी समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
इस दौरान माहौल में आपसी मेल-जोल और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं ने भगवंत पाल सिंह सचर को उनके जन्मदिन के अवसर पर अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं।