एन.जी.ओ जस्ट सेवा सोसायटी ने चलाया ‘चाइना डोर–नो मोर’ जागरूकता अभियान

 

अमृतसर, (के.एल. जीत वालिया) — अमृतसर की प्रतिष्ठित एन.जी.ओ जस्ट सेवा सोसायटी की ओर से पाईटैक्स मेले के दौरान प्रधाना एडवोकेट हरसिमरन सिंह की देखरेख में ‘चाइना डोर–नो मोर’ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे चाइना डोर का बिल्कुल भी प्रयोग न करें और दूसरों को भी इसके इस्तेमाल से रोकें।

सोसायटी के प्रधान एडवोकेट हरसिमरन सिंह और उनकी टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान में शहर के कई आम और खास लोगों ने हिस्सा लिया। बैनरों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि चाइना डोर किस तरह इंसानों, पक्षियों और अन्य जीवों के लिए घातक साबित हो रही है।

एडवोकेट हरसिमरन सिंह ने कहा कि हर रोज चाइना डोर के कारण कई लोगों की जानें जा रही हैं और असंख्य परिंदे घायल होकर मर रहे हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि इस जानलेवा डोर के प्रयोग को पूरी तरह बंद किया जाए और उसकी जगह ‘देसी डोर’ अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि देसी डोर के प्रयोग से जहाँ स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलेगा, वहीं अनमोल जानें भी बच सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *