
अमृतसर, 8 दिसंबर (के.एल. जीत वालिया) – अमृतसर की प्रमुख समाज सेवी संस्था आसरा वेलफेयर फ़ाउंडेशन रजिस्टर्ड की टीम द्वारा आज फ़ाउंडेशन के कार्यालय, शहीद ऊधम सिंह नगर, सुल्तानविंड रोड में महत्त्वपूर्ण एवं यादगार 200वां विशाल रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप में हजारों की संख्या में युवक पहुँचे तथा करीब 151 लोगों ने रक्तदान किया।
कैंप में मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी,इंदरबीर सिंह बुलारिया, वाइस प्रेसिडेंट, पंजाब प्रदेश कांग्रेस,
जगीर सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर, साहनेवाल (लुधियाना),
डॉ. जसबीर सिंह संधू, विधायक, हल्का पश्चिमी,जतिंदर सिंह मोती भाटिया, मेयर, अमृतसर,मैडम सुखबीर कौर, पार्षद एवं सदस्य, पंजाब स्टेट वीमेन कमीशन,तर्ना दल से निहंग सिंह जत्था, के.एल. जीत वालिया, एडिटर-इन-चीफ़, पंजाब मीडिया टाइम्स,वाल्मीकि संगठनों से सिमरन भट्टी, शशि गिल,कौमी योद्धा भाई संदीप सिंह खालसा के भाई मनदीप सिंह खालसा,जंग बहादुर सुल्तानविंड, चेयरमैन, एंटी-ड्रग कमेटी,प्रख्यात समाज सेवी अंकू शरीफ़पुरा, कौशल बोरी, रोंपी जी, पार्षद गगनदीप सिंह सहिजरा,पार्षद इंदरजीत सिंह पंडोरी, शमशेर सिंह शेरा गोल्ड मेडलिस्ट, पावरलिफ्टिंग,बरजिंदर सिंह टिंकू, प्रधान धन धन बाबा दीप सिंह वेलफेयर सोसायटी,अमरजीत सिंह जौड़ा तथा अन्य विशिष्ट अतिथि में उपस्थित रहे।कैंप के दौरान शूर अस्पताल की टीम ने ज़रूरतमंद मरीजों को मुफ़्त दवाइयाँ भी वितरित कीं।

फाउंडेशन के प्रधान विक्की बब्बरा ने बताया कि यह उनकी टीम का 200वां रक्तदान कैंप है और फ़ाउंडेशन ने निस्वार्थ सेवा के दस वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा हर महीने 10 से 15 रक्तदान कैंप अमृतसर के विभिन्न इलाकों में लगाए जाते हैं। अब तक संस्था द्वारा लाखों ज़रूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाया गया है।उन्होंने आगे कहा कि आसरा वेलफेयर फ़ाउंडेशन की 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन के माध्यम से किसी भी समय रक्त की ज़रूरत पड़ने पर पूरी टीम तत्पर रहती है।इस अवसर पर पिछले 10 वर्षों से फ़ाउंडेशन से जुड़े नियमित रक्तदाताओं को सम्मान चिन्ह भेंट किए गए।कार्यक्रम में फ़ाउंडेशन के सदस्य जगीर सिंह, जोनी राजपूत, सिद्धार्थ नारंग, बलविंदर सिंह बंटी, प्रिंस वर्मा, साजन राजपूत, विनय कुमार, लफी, मंदीप सिंह करवर, सोनू ऑस्ट, हरजीत सहिदेव, विवेक कोहली आदि मौजूद रहे।