2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तेज की तैयारियां, तरुण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठकें

 

मंडल पदाधिकारियों, वार्ड इंचार्जों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ इंचार्जों को पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान

अमृतसर, 28 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया): अमृतसर स्थित लाहौरी गेट कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री तरुण चुघ ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों, वार्ड इंचार्जों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ इंचार्जों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

बैठकों के दौरान तरुण चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अभी से पूरी निष्ठा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *