विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने मनीष सिसोदिया से की मुलाकात, अमृतसर पश्चिमी के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

 

अमृतसर, 7 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया)- अमृतसर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने दिल्ली में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मनीष सिसोदिया को दीवाली के पवित्र त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने अमृतसर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, क्षेत्रवासियों की प्रमुख जरूरतों और हलके के सर्वपक्षीय विकास को और गति देने संबंधी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान हलके की तरक्की, लोगों की भलाई तथा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। विधायक ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने संबंधी विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *