श्री राम सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सब-रजिस्ट्रार अंकुश जी और विकास गुप्ता को किया सम्मानित

अमृतसर, 14 अक्टूबर (के.एल. जीत वालिया): अमृतसर की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री राम सोशल वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की ओर से पंजाब प्रधान मंगत राम सिल्लू के नेतृत्व में अमृतसर के सब-रजिस्ट्रार श्री अंकुश जी और सब-रजिस्ट्रार अमृतसर-वन विकास गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में अमृतसर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट गुरप्रीत सिंह पनेसर, एडवोकेट हरित कुमार सिल्लू, बंटी कुमार, शिवम शर्मा, राजबीर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दोनों सब-रजिस्ट्रारों ने संयुक्त रूप से कहा कि वे इससे पहले भी विभिन्न तहसीलों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका हमेशा प्रयास रहता है कि लोगों के जायज काम कानूनी नियमों के अनुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएं, ताकि किसी भी व्यक्ति को अपना काम करवाने के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के समय उनके कार्यालयों के दरवाजे आम जनता के लिए खुले रहते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने दस्तावेजों और अन्य संबंधित कार्यों को कानून के अनुसार करवाने के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकता है। सरकारी नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है।

श्री राम सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया यह सम्मान सामाजिक सहयोग और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *